राज्य में आज चार सीटों के लिए हो रहे चुनाव में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं । मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार ने बताया कि सभी संवेदनशील बूथों पर अर्द्धसैनिक बलों के जवान के साथ सामान्य बूथों पर पुलिस बल तैनात हैं। इसके साथ सभी मतदान केंद्रों में कैमरे लगाए गए हैं, ताकि मुख्यालय और जिला स्तर पर बनाए गए कंट्रोल रूम से मतदान केंद्रों की पल- पल की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है।
श्री कुमार ने कहा कि मतदान केंद्रों में मतदाताओं को वोट डालने के लिए ज्यादा समय का इंतजार नहीं करना पड़े, इसके लिए वेबकास्टिंग के माध्यम से मतदान की गति की भी निगरानी की जा रही है। उन्होंने मतदाताओं से अपील की है कि वे परिवार संग चुनाव पर्व में पूरे उत्साह के साथ शामिल हों और पड़ोसियों तथा परिचितों को भी इसके लिए प्रेरित करें।