राज्य में अगले आठ दिनों तक मानसून के प्रवेश करने की संभावना नहीं है। रांची स्थित मौसम केंन्द्र के निदेशक अभिषेक आनंद ने बताया कि 23 से 25 जून तक मानसून राज्य में प्रवेश कर सकता है। इधर, राज्य भर में तेज धूप के साथ उमस और गर्मी ने आम जनजीवन को प्रभावित किया है। कल राज्य के 14 जिलों में तापमान 41 डिग्री से अधिक दर्ज किया गया। आज भी गढ़वा, पलामू, सरायकेला और पश्चिमी सिंहभूम जिलों में भीषण गर्मी का अलर्ट जारी है।
इधर बीते 24 घंटों के दौरान राज्य के अलग -अलग हिस्सों में लू लगने से सात लोगों की मौत हो गयी है। इनमें गढ़वा से तीन, जमशेदपुर में दो और पलामू तथा रामगढ़ से एक-एक व्यक्ति शामिल हैं।