मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

जून 16, 2024 3:32 अपराह्न

printer

राज्य में अगले आठ दिनों तक मानसून के प्रवेश करने की संभावना नहीं है

राज्य में अगले आठ दिनों तक मानसून के प्रवेश करने की संभावना नहीं है। रांची स्थित मौसम केंन्द्र के निदेशक अभिषेक आनंद ने बताया कि 23 से 25 जून तक मानसून राज्य में प्रवेश कर सकता है। इधर, राज्य भर में तेज धूप के साथ उमस और गर्मी ने आम जनजीवन को प्रभावित किया है। कल राज्य के 14 जिलों में तापमान 41  डिग्री से अधिक दर्ज किया गया।

मौसम विभाग ने आज भी गढ़वा, पलामू, सरायकेला और पश्चिमी सिंहभूम के लिए भीषण गर्मी का अलर्ट जारी किया है। बीते 24 घंटों के दौरान राज्य के अलग -अलग हिस्सों में लू लगने से सात लोगों की मौत हो गयी है।

इनमें गढ़वा से तीन, जमशेदपुर में दो और पलामू तथा रामगढ़ से एक-एक व्यक्ति शामिल हैं।