केंद्रीय महिला और बाल विकास राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर ने आज नई दिल्ली स्थित भारतीय सामाजिक विज्ञान अनुसंधान परिषद में भारत अनुसंधान यात्रा को हरी झंडी दिखाई। श्रीमती ठाकुर ने कहा कि यह अनुसंधान यात्रा देश भर के शोधकर्ताओं को जोड़ने का एक मंच है। उन्होंने कहा कि यह यात्रा शोध में महिलाओं को प्रोत्साहित करती है। साथ ही, छात्रवृत्ति में नैतिकता को मजबूत करती है और अवसरों तथा संसाधनों तक समान पहुँच सुनिश्चित करती है। उन्होंने बताया कि यह पहल नैतिक अनुसंधान प्रथाओं को बढ़ावा देकर विकसित भारत के दृष्टिकोण में सीधे योगदान देती है।
Site Admin | अक्टूबर 6, 2025 4:16 अपराह्न
राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर ने भारत अनुसंधान यात्रा को हरी झंडी दिखाई