राज्य मंत्रिपरिषद ने रांची में हरमू एलिवेटेड रोड निर्माण की योजना को मंजूरी दे दी है। इसके तहत झारखंड राज्य राजमार्ग प्राधिकार के माध्यम से हरमू में सहजानंद चौक के नजदीक से कांके रोड स्थित जज कॉलोनी के नजदीक तक चार लेन का एलिवेटेड रोड बनाया जायेगा। इसकी कुल लंबाई तीन किमी होगी। योजना पर चार अरब से ज्यादा रुपये खर्च किये जायेंगे।
Site Admin | जून 29, 2024 4:13 अपराह्न
राज्य मंत्रिपरिषद ने रांची में हरमू एलिवेटेड रोड निर्माण की योजना को मंजूरी दी