मई 19, 2024 4:40 अपराह्न

printer

राज्य निर्वाचन आयोग ने शांतिपूर्ण और स्वच्छ तरीके से लोकसभा चुनाव को निपटाने के लिए सारी तैयारियां कर ली है

राज्य निर्वाचन आयोग ने शांतिपूर्ण और स्वच्छ तरीके से लोकसभा चुनाव को निपटाने के लिए सारी तैयारियां कर ली है। तीनों संसदीय क्षेत्र और गांडेय विधान सभा उपचुनाव के लिए पोलिंग पार्टियों की बूथों के लिए रवानगी का सिलसिला जारी है। कोडरमा संसदीय क्षेत्र में कल होने वाले चुनाव को लेकर मतदान कर्मी ईवीएम मशीन लेकर अपने अपने बूथों पर रवाना हो रहे हैं। गिरिडीह डीसी नमन प्रेयस लकड़ा ने बताया कि गिरिडीह जिले में चार डिस्पैच सेंटर बनाया गया है। इधर चतरा लोकसभा निर्वाचन को लेकर पलामू जिले में पड़ने वाले पांकी विधानसभा क्षेत्र में बनाए गए 326 मतदान केंद्रों के लिए पोलिंग पार्टी आज रवाना हुई। मेदिनीनगर के जीएलए कालेज स्थित डिस्पैच सेंटर से सभी कर्मियों को ईवीएम, वीवीपीएटी सहित अन्य चुनाव सामग्रियों के साथ भेजा गया। चुनाव को लेकर बिहार से सटने वाले मनातू के बॉर्डर पर विशेष चौकसी बरती जा रही है।