दिसम्बर 26, 2024 3:21 अपराह्न

printer

राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने विभिन्न जिलों के मुख्य चिकित्सा पदाधिकारियों को आयुष्मान आरोग्य मंदिर में ई-औषधि योजना लागू करने का निर्देश दिया

राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने विभिन्न जिलों के मुख्य चिकित्सा पदाधिकारियों को आयुष्मान आरोग्य मंदिर में ई-औषधि योजना लागू करने का निर्देश दिया है। इसकी शुरूआत सबसे पहले रांची, बोकारो, धनबाद, गढ़वा, गिरिडीह, गोड्डा, गुमला, हजारीबाग और लोहरदगा है। इस योजना को आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत लागू किया जायेगा।

 

विभाग की ओर से इसके लिए इन जिलों के मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी को पत्र लिखा गया है। विभाग ने कहा है कि जिला अस्पतालों और सामुदायिक अस्पतालों में इसे लागू किया जायेगा। ई-औषधि योजना शुरू होने पर एक क्लिक पर अस्पताल में मौजूद दवा की उपलब्धता की जानकारी मिल सकेगी।