राज्य के सभी सिविल कोर्ट में मोटर वाहन दुर्घटना से जुड़े मामलों के निपटारे के लिए विशेष लोक अदालत का आयोजन हुआ। इस मौके पर विभिन्न बेंचों में सुलह समझौते के आधार पर वादों का निपटारा करते हुए मुआवजे की राशि का समायोजन किया गया। रांची मे विशेष लोक अदालत में एक सौ पन्द्रह मामलों में लगभग चार करोड़ सत्तासी लाख रुपए, धनबाद में छियालीस मामलों में लगभग पांच करोड़ रुपए, साहिबगंज में चार मामलों में छब्बीस लाख पचास हजार रुपए, रामगढ़ में छह मामलों में लगभग छियासठ लाख रुपए, लोहरदगा में पांच मामलों में चालीस लाख रुपए और गुमला में बाईस मामले में ड़ेढ़ करोड़ रुपये से ज्यादा मुआवजा के रुप में मोटर दुर्घटना में मृतक के आश्रितों को बीमा कंपनियों द्वारा दिया गया। झारखंड उच्च न्यायालय के न्यायाधीश-सह-राज्य विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष सुजीत नारायण प्रसाद के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार की ओर से मोटर वाहन दुर्घटना वादों के निष्पादन के लिए विशेष लोक अदालत लगाया गया था।
Site Admin | जून 8, 2024 7:42 अपराह्न
राज्य के सभी सिविल कोर्ट में मोटर वाहन दुर्घटना से जुड़े मामलों के निपटारे के लिए विशेष लोक अदालत का आयोजन हुआ
