दिसम्बर 27, 2024 5:54 अपराह्न

printer

राज्य के विभिन्न हिस्सों में आज बारिश और ऊंचाई वाले हिस्सों में बर्फबारी की संभावना

प्रदेश के अधिकतर हिस्सों में आज बादल छाए हुए हैं। राज्य के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश की ख़बर है। मौसम विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार आज राज्य के विभिन्न हिस्सों में बारिश और ऊंचाई वाले हिस्सों में बर्फबारी की संभावना है।

 

मौसम विज्ञान केंद्र, देहरादून के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि मसूरी, धनोल्टी, चकराता, जोशीमठ, औली, नैनीताल, पिथौरागढ़, रानीखेत सहित ऊंचाई वाले पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी हो सकती है।

 

इस बीच, मौसम विभाग ने राज्य के दो हजार पांच सौ मीटर से अधिक ऊंचाई वाले हिस्सों में कल मध्यम से भारी बर्फबारी का आॅरेंज अलर्ट जारी किया है। चेतावनी के अनुसार भारी बर्फबारी के अलावा राज्य के अन्य हिस्सों में विभिन्न स्थानों पर कड़ाके की ठंड पड़ सकती है। मौसम विभाग ने वाहन चालकों को सतर्कता के साथ आवाजाही करने की सलाह दी है।