राज्य के विभिन्न हिस्सों में भी प्रधानमंत्री के मन की बात को सुना। भाजपा के प्रदेश विधानसभा चुनाव सह प्रभारी हिमंत बिस्वा सरमा ने रांची जिले के नामकुम प्रखंड के हुआंगहातू पंचायत के बूथ संख्या दो सौ इकसठ में स्थानीय लोगों के साथ मन की बात कार्यक्रम को सुना। उधर रांची के बीजूपाड़ा में पूर्व केन्द्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने सैकड़ों महिलाओं के साथ कार्यक्रम को देखा सुना।
इस दौरान लोगों ने प्रधानमंत्री की बातों को प्ररेणादायक बताया तथा इसे आत्मसात करने का संकल्प लिया।