प्रदेश में कल से समान नागरिक संहिता-यूसीसी लागू हो गई है। इसका उद्देश्य सभी नागरिकों के लिए समान अधिकार सुनिश्चित करते हुए व्यक्तिगत नागरिक कानूनों का मानकीकरण करना है। वहीं राज्य के विभिन्न जिलों में लोगों ने राज्य में यूसीसी लागू होने का स्वागत किया है। चमोली जिले के लोगों ने भी इसका स्वागत किया है।
जिला प्रशासन ने इस संबंध में पहले ही सभी तैयारियां पूरी कर ली थी। जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने कहा कि तहसील स्तर पर एसडीएम को रजिस्ट्रार और नगर क्षेत्र में अधिशासी अधिकारी और ग्रामीण क्षेत्रों में ग्राम पंचायत विकास अधिकारियों को सब रजिस्ट्रार नामित किया गया है।