मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

जून 18, 2024 8:06 अपराह्न

printer

राज्य के लोगों को अब जल्द ही गर्मी से राहत मिल सकती है

राज्य के लोगों को अब जल्द ही गर्मी से राहत मिल सकती है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में 20 से 22 जून के बीच मानसून दस्तक दे सकता है। कल से ही राज्य के कई हिस्सों में बारिश का अनुमान व्यक्त किया गया है। इस दौरान 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की भी संभावना जतायी गयी है।

 

कोल्हान के कुछ क्षेत्रों में आज तेज हवा के साथ बारिश भी हुई, जिससे लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली है। हालांकि पलामू और गढ़वा के इलाकों में आज भी लू का प्रकोप जारी रहा।