राज्य के मौसम में एक बार फिर से गर्मी का एहसास शुरू हो गया है। आंशिक बादल के साथ ही तापमान में वृद्धि से लोगों को गर्मी और उमस का एहसास हो रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र रांची ने आगामी 19 मई तक राज्य के अधिकांश जिलों में आंशिक बादल छाये रहने का पूर्वानुमान जताया है। वहीं, 20 मई से राज्य के कुछ हिस्सों में गरज के साथ बारिश की संभावना है। केंद्र के अनुसार 20 मई को राज्य के उत्तर पूर्वी और मध्य हिस्से में बारिश के आसार हैं। मौसम विज्ञान केन्द्र के अनुसार अगले चार दिनों तक राज्य के तापमान में लगातार वृद्धि दर्ज की जायेगी।
Site Admin | मई 15, 2024 8:28 अपराह्न
राज्य के मौसम में एक बार फिर से गर्मी का एहसास शुरू हो गया
