सितम्बर 28, 2024 7:47 अपराह्न

printer

राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार ने कहा कि विधानसभा चुनाव को लेकर सारी तैयारियां अंतिम चरण में

राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार ने कहा कि विधानसभा चुनाव को लेकर सारी तैयारियां अंतिम चरण में है। निर्वाचन आय़ोग के निर्देश पर सभी जिला निर्वाचन पदाधिकारियों को चुनाव संबंधी तैयारियों को लेकर पांच अक्टूबर तक प्रारंभिक और पन्द्रह अक्टूबर तक पूरी रिपोर्ट भेजने का निर्देश दिया है। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि आगामी चुनाव को लेकर संबंधित पदाधिकारियों का प्रशिक्षण शिविर जारी है। इन्हें चुनाव आय़ोग के दिशा-निर्देशों के अनुरुप कार्य करने के पहलूओं से अवगत कराया जा रहा है।