राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार ने सभी जिलों के निर्वाचन पदाधिकारियों और उप निर्वाचन पदाधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक की। उन्होंने सभी जिलों में मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम का कार्य पूरी दक्षता के साथ समय पर सम्पन्न कराने के निर्देश दिये। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा 25 जून से मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम का कार्य शुरू करने के निर्देश प्राप्त हैं। इस दौरान सभी बीएलओ को मतदाताओं के घर-घर जाकर मतदाता सूची के पुनरीक्षण का कार्य करना है।
Site Admin | जून 22, 2024 4:15 अपराह्न
राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार ने सभी जिलों के निर्वाचन पदाधिकारियों के साथ बैठक की