मई 24, 2024 2:37 अपराह्न

printer

राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने दुमका शहरी क्षेत्र के मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता तथा वोटर इनफॉर्मेशन स्लिप वितरण की स्थिति का जायजा लिया

राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने दुमका शहरी क्षेत्र के मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता तथा वोटर इनफॉर्मेशन स्लिप वितरण की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने वोटर इनफॉर्मेशन स्लिप वितरण कार्य में तेज़ी लाने का निर्देश दिया। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कहा कि मतदान प्रतिशत बेहतर हो इसके लिए कई प्रयास हो रहे हैं। उन्होंने हर एक मतदाता से अपने मताधिकार का अवश्य प्रयोग करने की अपील की। उन्होंने वालंटियर की सेवा से संबंधित सूची का अवलोकन करते हुए कहा कि केवल 14 से 18 वर्ष से कम के बच्चों को ही वालंटियर बनायें और उन्हें प्रशिक्षण देकर मतदान दिवस के लिए तैयारी कराएं।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला