राज्य के मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने आज रांची में पर्यटन, कला संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग के कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने रांची स्थित पहाड़ी मंदिर के अलावा लुगुबुरु और मरांगबुरु का विकास कार्य जल्द शुरु करने के निर्देश अधिकारियों को दिये। मुख्यमंत्री ने रजरप्पा को विश्वस्तरीय धार्मिक पर्यटन के रूप में विकसित करने की कार्ययोजना तैयार करने का भी निर्देश दिया।
उन्होंने अधिकारियों से कहा कि वे रांची के खेलगांव का के रखरखाव का भी खास ध्यान रखें।