मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

जून 28, 2024 8:42 अपराह्न

printer

राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन रांची की होटवार जेल से रिहा हो गए

राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन रांची की होटवार जेल से रिहा हो गए हैं। भूमि घोटाले से जुड़े धनशोधन मामले में झारखंड हाईकोर्ट ने आज उन्हें जमानत दे दी। ईडी ने सोरेन को 31 जनवरी को लंबी पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया था। गिरफ्तरी के बाद से वह रांची के होटवार जेल में बंद थे। सोरेन के जेल से बाहर आने से झामुमो कार्यकर्ताओं में उत्साह है।

 

जेल से बाहर आने के बाद श्री सोरेन ने सबसे पहले अपने पिता शिबू सोरेन के आवास पर जाकर उनका आशीर्वाद लिया। इस दौरान पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने फिर कहा कि एक सुनियोजित साजिश के तहत उन्हें जेल भेजा गया।