राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ईडी की समन अवहेलना मामले में आज एमपी-एमएलए की विशेष अदालत में पेश नहीं हुए। ऐसे में ईडी के द्वारा उनकी उपस्थिति सुनिश्चित कराने के लिए प्रोडक्शन आवेदन कोर्ट में दिया गया है। ईडी के इस आवेदन पर अगले सप्ताह सुनवाई होगी। ईडी ने जमीन घोटाला मामले में पूर्व मुख्यमंत्री को दस समन जारी किया था, लेकिन वे सिर्फ दो समन पर ही हाजिर हुए थे। इस वजह से ईडी ने समन अवहेलना को लेकर कोर्ट में शिकायतवाद दर्ज कराई थी।
Site Admin | जून 15, 2024 7:48 अपराह्न
राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ईडी की समन अवहेलना मामले में आज एमपी-एमएलए की विशेष अदालत में पेश नहीं हुए