राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने 75 दिनों बाद जमानत की गुहार लगाई है। श्री सोरेन के वकील ने जमानत को लेकर याचिका दाखिल की है। दाखिल याचिका पर कल ईडी के विशेष न्यायाधीश राजीव रंजन की अदालत में सुनवाई होगी। गौरतलब है कि रांची के बड़गाई अंचल की आठ एकड़ 46 डिसमिल जमीन के कथित रूप से घोटाले के आरोप में ईडी ने 31 जनवरी को पूछताछ के बाद श्री सोरेन को गिरफ्तार किया था।
Site Admin | अप्रैल 15, 2024 7:56 अपराह्न
राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने 75 दिनों बाद जमानत की याचिका दाखिल की