राज्य के पुलिस महानिदेशक अनुराग गुप्ता ने नक्सलियों के खिलाफ अभियान तेज करने का निर्देश दिया है। रांची के धुर्वा स्थित पुलिस मुख्यालय में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये नक्सली विरोधी अभियान और न्यायालय की सुरक्षा से संबंधित समीक्षा बैठक में डीजीपी ने आपराधिक गुटों पर भी लगाम लगाने का निर्देश दिया। बैठक में राज्य के प्रक्षेत्रीय पुलिस महानिरीक्षक, सभी क्षेत्रीय पुलिस उप-महानिरीक्षक, सभी वरीय पुलिस अधीक्षक एवं पुलिस अधीक्षक शामिल हुए।
Site Admin | दिसम्बर 7, 2024 1:21 अपराह्न
राज्य के पुलिस महानिदेशक अनुराग गुप्ता ने नक्सलियों के खिलाफ अभियान तेज करने का निर्देश दिया
