राज्य के पुलिस महानिदेशक अनुराग गुप्ता ने पुलिसकर्मियों को चेतावनी देते हुए अपनी कार्यशैली सुधारने को कहा है। उन्होंने कहा कि अपराध नियंत्रण में लापरवाही बरतने वाले थानेदारों और पुलिस कर्मियों को थाने में नहीं रहने दिया जाएगा। उन्होंने आज रांची की विधि व्यवस्था को लेकर पुलिस पदाधिकारियों के साथ बैठक की। इससे पहले वे स्पेशल ब्रांच के सब इंस्पेक्टर अनुपम कच्छप की हत्या पर रिम्स, रांची पहुंचकर पूरे मामले की जानकारी पुलिस पदाधिकारियों से ली। उन्होंने कहा कि इस हत्या में शामिल किसी भी आरोपी को छोड़ा नहीं जाएगा।
उधर रांची सिविल कोर्ट के अधिवक्ता गोपी कृष्ण की कल हुई हत्या के विरोध में अधिवक्ताओं ने आज न्यायिक कार्यों का बहिष्कार किया। जिला बार एसोसिएशन के सचिव संजय कुमार विद्रोही ने कहा कि राज्य भर में अधिवक्ताओं पर हमले के मामले बढ़े हैं। उन्होंने पुलिस की कार्यप्रणाली पर असंतोष जताया।
Site Admin | अगस्त 3, 2024 7:45 अपराह्न
राज्य के पुलिस महानिदेशक अनुराग गुप्ता ने पुलिसकर्मियों को चेतावनी देते हुए अपनी कार्यशैली सुधारने को कहा है
