अक्टूबर 7, 2024 6:47 अपराह्न

printer

राज्य के पश्चिमी हिस्से से मानसून की विदाई

 

 

राज्य के पश्चिमी हिस्से से मानसून की विदाई हो गयी है और कल से पूर्वी हिस्से में भी मानसून का दौर समाप्त होने का अनुमान लगाया गया है। इस बीच आज पूर्वी उत्तर प्रदेश का मौसम शुष्क बना रहा। मौसम विज्ञानियों का मानना है कि इस बार पूर्वी उत्तर प्रदेश में घने कोहरे के साथ गतवर्ष की तुलना में अधिक ठंड पड़ेगी।