राज्य के नगर विकास और आवास विभाग के सचिव चंद्रशेखर ने शहरी नगर निकायों में पेयजल तथा स्वच्छता विभाग की चल रही पेयजल योजनाओं को हैंडओवर करने का निर्देश दिया है। वे कल विभाग के द्वारा संचालित योजनाओं को लेकर संबंधित अधिकारियों तथा संवेदकों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने राजधानी रांची के कांटाटोली फ्लाईओवर के नीचे दुकान तथा पार्किंग व्यवस्था की संभावना तलाशने का भी निर्देश दिया। वहीं प्रधानमंत्री आवास योजना- शङरी के तहत निर्मित आवासों में बिजली-पानी की सुविधा जल्द उपलब्ध कराने को कहा ताकि लाभुकों का गृह प्रवेश कराया जा सके। उन्होंने नगर निकायों में बन रहे टाउन हॉल औऱ अन्य निर्माण कार्यों के प्रगति की भी जानकारी ली।
Site Admin | मार्च 30, 2024 2:29 अपराह्न
राज्य के नगर विकास और आवास विभाग के सचिव चंद्रशेखर ने शहरी नगर निकायों में पेयजल तथा स्वच्छता विभाग की चल रही पेयजल योजनाओं को हैंडओवर करने का निर्देश दिया