मार्च 26, 2024 3:27 अपराह्न

printer

राज्य के गढ़वा पलामू, चतरा, लातेहार, लोहरदगा और गुमला जिले में कहीं-कहीं ओलावृष्टि होने की संभावना

राज्य के गढ़वा पलामू, चतरा, लातेहार, लोहरदगा और गुमला जिले में कहीं-कहीं ओलावृष्टि होने की आज संभावना व्यक्त की गयी है। मौसम विभाग के अनुसार ओलावृष्टि से खरीब फसलों को नुकसान हो सकता है। सरायकेला-खरसावां जिले में कल वज्रपात की चपेट में आने से टीटीडीह पंचायत के खरबनी गावं में 60 वर्षीय एक वृद्ध की मौत हो गयी। वहीं इस घटना में एक और व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।