फ़रवरी 17, 2025 4:15 अपराह्न

printer

राज्य के गणित शिक्षकों को उन्नत शिक्षण तकनीकों से परिचित कराने के उद्देश्य से यूसर्क और आईसर मोहाली के बीच एम.ओ.यू.

राज्य के गणित शिक्षकों को उन्नत शिक्षण तकनीकों से परिचित कराने के उद्देश्य से उत्तराखंड विज्ञान शिक्षा एवं अनुसंधान केंद्र (यूसर्क) और भारतीय विज्ञान शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान (आईसर) मोहाली के बीच एक अहम शैक्षणिक सहयोग स्थापित किया गया है। इसी क्रम में, राज्य के विभिन्न जिलों से चयनित 14 गणितीय शिक्षकों को यूसर्क निदेशक प्रोफेसर अनीता रावत ने देहरादून से आईसर मोहाली के लिए रवाना किया।

यूसर्क की निदेशक डॉ. अनीता रावत ने बताया कि यूसर्क और आईसर मोहाली के बीच एक एम०ओ०यू हुआ है, जिसके तहत 17 से 21 फरवरी 2025 तक आईसर मोहाली में मैथेमेटिक्स टीचर्स ओरिएंटेशन कैंप 2025 का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम के लिए गूगल फॉर्म के माध्यम से प्रदेशभर के शिक्षकों से आवेदन आमंत्रित किए गए थे, जिनमें से 14 शिक्षकों का चयन किया गया। यूसर्क राज्य में विज्ञान और गणित शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए निरंतर प्रयासरत है।

 

वर्तमान में प्रदेशभर के विद्यालयों में 200 विज्ञान चेतना केंद्र और 82 स्टैम लैब स्थापित की जा चुकी हैं, जो विशेष रूप से दूरस्थ पर्वतीय क्षेत्रों में विज्ञान शिक्षा के प्रचार-प्रसार में सहायक सिद्ध हो रही हैं।