फ़रवरी 24, 2025 10:36 पूर्वाह्न

printer

राज्य के कोल्हान और संताल परगना के सात जिलों में आज हल्की बारिश और वज्रपात की संभावना

राज्य के कोल्हान और संताल परगना के सात जिलों में आज हल्की बारिश और वज्रपात की संभावना है। मौसम विभाग ने सरायकेला-खरसावां, पूर्वी और पश्चिमी सिंहभूम सहित दुमका, पाकुड़, साहिबगंज, गोड्डा में येलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में गरज के साथ बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना है।