राजधानी रांची, खूंटी और सिमडेगा समेत राज्य के कई हिस्सों में पिछले 48 घंटे से लगातार बारिश हो रही है। इससे आम जनजीवन इससे जनजीवन प्रभावित हुआ है। मौसम विभाग ने रांची, गोड्डा और साहिबगंज समेत राज्य के जिलों में 27 सितंबर तक बारिश का पूर्वानुमान व्यक्त किया है। बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दवाब का असर झारखंड पर दिख रहा है। मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि बारिश को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है।
वहीं दुमका, देवघर, जामताड़ा, गिरिडीह, धनबाद, सिमडेगा, बोकारो, रामगढ़, रांची, खूंटी, पूर्वी और पश्चिमी सिंहभूम और खरसावां में आज शाम तक के लिए भारी बारिश की चेतावनी दी है। मौसम विभाग ने इस दौरान आकाशीय बिजली गिरने की भी आशंका जताई है।
Site Admin | सितम्बर 26, 2024 2:52 अपराह्न
राज्य के कई हिस्सों में पिछले 48 घंटे से लगातार बारिश, आम जनजीवन प्रभावित
