राज्य के कई हिस्सों में कल से मौसम में परिवर्तन देखा जा सकता है। मौसम विभाग ने छह और सात मई को तेज हवा के साथ वज्रपात होने की संभावना जताई है। सात मई को कहीं-कहीं ओले पड़ने की आशंका भी जताई गई है। विभाग के अनुसार अगले दो से तीन दिनों में तापमान में धीरे-धीरे 4 से 6 डिग्री की गिरावट हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार सात से नौ मई के बीच भी कई स्थानों पर गर्जन के साथ हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है।
Site Admin | मई 5, 2024 8:06 अपराह्न
राज्य के कई हिस्सों में कल से मौसम में परिवर्तन देखा जा सकता है