मौसम विभाग के अनुसार राज्य के कई हिस्सों में आज और कल हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है। कई जगहों पर 10 और 11 मई को भी हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश देखने को मिलेगी। इस दौरान गरज के साथ वज्रपात की संभावना है।
मौसम विभाग ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। रांची, पश्चिमी सिंहभूम, खूंटी, रामगढ़, बोकारो, धनबाद, जामताड़ा, दुमका और देवघर में ओलावृष्टि हो सकती है। इस दौरान 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं। मौसम विभाग ने इसे लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।