राज्य के कई हिस्सों में अगले 3 दिनों के दौरान हीट वेव चलने की संभावना है। इसे लेकर मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी किया है। हीट वेव का असर पूर्वी सिंहभूम, पश्चिम सिंहभूम, सिमडेगा, सरायकेला खरसावां, देवघर दुमका, गोड्डा, पाकुड़, गिरिडीह, धनबाद, जामताड़ा और साहिबगंज में देखने को मिल सकता है। वहीं 6 और 7 अप्रैल को कुछ इलाकों में हल्की बारिश और वज्रपात हो सकता है। पिछले 24 घंटे में कई जिलों का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया गया।
Site Admin | अप्रैल 3, 2024 4:08 अपराह्न
राज्य के कई हिस्सों में अगले 3 दिनों के दौरान हीट वेव चलने की संभावना