मार्च 27, 2024 8:04 अपराह्न

printer

राज्य के कई हिस्सों में अगले तीन दिनों में मौसम शुष्क रहने की संभावना

राज्य के कई हिस्सों में अगले तीन दिनों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है वहीं अधिकतम तापमान भी 5 डिग्री तक बढ़ने वाला है, जिसके बाद लोगों को चिलचिलाती गर्मी का एहसास होगा। मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि अगले 5 दिन के दौरान अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे वृद्धि होगी। अधिकतम तापमान 3 से 5 डिग्री तक बढ़ सकता है। 29 मार्च तक मौसम शुष्क रहेगा। इसी दिन नए पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने वाला है, जिसका असर पश्चिमी हिमालय में देखा जाएगा। इसका असर झारखंड पर भी पड़ सकता है। 30 मार्च को राज्य के दक्षिणी तथा उससे सटे मध्य भागों में कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है। 31 मार्च को भी झारखंड के दक्षिणी हिस्से में कुछ जगहों पर बारिश हो सकती है। फिर 1 अप्रैल से झारखंड का मौसम साफ हो जाएगा।