अक्टूबर 12, 2024 6:55 अपराह्न

printer

राज्य के कई इलाकों में कलश विसर्जन और सिंदूर खेला के साथ मां दुर्गा को विदायी दी गयी

राज्य के कई इलाकों में कलश विसर्जन और सिंदूर खेला के साथ मां दुर्गा को विदायी दी गयी। नौ दिनों तक मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा.अर्चना के बाद दशमी पर दशहरे के साथ इस पर्व का समापन हो जाता है। विजयादशमी के दिन बंगाली समाज की महिलायें सिंदूर की होली खेलती हैं। वे एक दूसरे को सिंदूर लगाकर शुभकामनाएं देती हैं।

 

रांची, दुमका, जामताड़ा और हजारीबाग समेत राज्य के कई जिलों में बंगाली समाज की महिलाओं ने सिंदूर खेला के साथ मां दुर्गा को विदायी दी। इस दौरान महिलाओं ने मां दुर्गा से अखंड सौभाग्य और  आशीर्वाद सभी पर बनी रहने की मंगलकामना की।