मई 24, 2024 2:47 अपराह्न

printer

राज्य की 4 लोकसभा सीटों रांची, गिरिडीह, धनबाद और जमशेदपुर में लोकसभा चुनाव के सिलसिले में कल वोटिंग होगी

राज्य की 4 लोकसभा सीटों रांची, गिरिडीह, धनबाद और जमशेदपुर में लोकसभा चुनाव के सिलसिले में कल वोटिंग होगी। रांची संसदीय क्षेत्र में चार महिला समेत 27 उम्मीदवार भाग्य आजमा रहे हैं। गिरिडीह लोकसभा क्षेत्र में तीन महिला प्रत्याशी समेत कुल 16 उम्मीदवारों के बीच चुनावी घमासान है। धनबाद लोकसभा क्षेत्र में तीन महिला और एक थर्ड जेंडर उम्मीदवार समेत कुल 25 प्रत्याशी भाग्य आजमा रहे हैं। जमशेदपुर संसदीय क्षेत्र में दो महिला समेत कुल 25 उम्मीदवार चुनावी समर में है। इधर अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी डॉ. नेहा अरोड़ा ने कहा है कि छठे चरण के मतदान की तैयारी पूरी हो चुकी है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला