अगस्त 20, 2024 9:02 अपराह्न

printer

राज्य की हेमंत सोरेन सरकार के खिलाफ भारतीय जनता युवा मोर्चा की ओर से 23 अगस्त को रांची में आक्रोश रैली निकाली जायेगी

राज्य की हेमंत सोरेन सरकार के खिलाफ भारतीय जनता युवा मोर्चा की ओर से 23 अगस्त को रांची में आक्रोश रैली निकाली जायेगी। इसमें राज्यभर के पार्टी कार्यकर्ता शामिल होंगे। हजारीबाग के भी कार्यकर्ता इस राज्यव्यापी कार्यक्रम को सफल बनाने की तैयारी में जुट गये हैं।

 

स्थानीय सांसद मनीष जायसवाल ने कहा कि राज्य सरकार के वादाखिलाफी को लेकर राज्य भर के युवाओं में आक्रोश व्याप्त है।