राज्य की प्रमुख नदियों में उफान के कारण कई जिले बाढ़ से प्रभावित हैं। कोसी नदी के जलस्तर में हो रही लगातार बढ़ोतरी के चलते पूर्वी चंपारण, पश्चिम चंपारण और सुपौल समेत कई जिलों में बाढ़ की स्थिति गंभीर हो गयी है। साथ ही नए इलाकों में बाढ़ का पानी फैलने लगा है। कोसी बराज से कल देर शाम दो लाख बयालीस हजार से अधिक क्यूसेक पानी डिस्चार्ज किया गया। सुपौल से हमारे संवाददाता ने बताया कि नये इलाकों में कोसी नदी का पानी तेजी से फैल रहा है।
Site Admin | जुलाई 10, 2024 6:02 अपराह्न
राज्य की प्रमुख नदियों में उफान के कारण कई जिले बाढ़ से प्रभावित हैं
