राज्य की अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी नेहा अरोड़ा ने कल राजधानी रांची के कई मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर वहां मतदाताओं के लिए उपलब्ध कराए जाने वाली न्यूनतम सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने बूथों पर शुद्ध पेयजल, बिजली, शौचालय और रैंप सहित अन्य कमियों को दुरुस्त करने का निर्देश दिया। अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने मतदाताओं की सहभागिता बढ़ाने के लिए बूथ लेवल अवेयरनेस ग्रुप में नगर निकाय के कर्मियों को भी शामिल करने को कहा। उन्होंने चुनावी प्रक्रिया को सुगम बनाने के लिए निर्वाचन आयोग द्वारा दिए गए सभी दिशा निर्देशों का कड़ाई से पालन करने का भी निर्देश दिया।
Site Admin | मार्च 30, 2024 2:32 अपराह्न
राज्य की अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी नेहा अरोड़ा ने मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया