मार्च 7, 2025 11:40 पूर्वाह्न

printer

राज्यों के सशक्तिकरण में ही राष्ट्र का सशक्तिकरण है: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि राज्यों के सशक्तिकरण में ही राष्ट्र का सशक्तिकरण हैइसलिए केन्द्रीय करों और राजस्व प्राप्तियों में राज्यों की हिस्सेदारी 41 प्रतिशत से बढ़ाकर 48 प्रतिशत तक की जाना चाहिए मुख्यमंत्री डॉ. यादव कल भोपाल में 16वें केन्द्रीय वित्त आयोग के अध्यक्ष और सदस्यों के साथ महत्वपूर्ण बैठक को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्यप्रदेश देश का सर्वाधिक प्रगतिशील राज्य है। उन्होंने कहा कि अभी बजट करीब साढ़े तीन लाख करोड़ रूपए है। अगले पांच सालों में इसे बढ़ाकर दोगुना किया जाएगा। उन्होंने कहा कि किसानों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए अगले तीन सालों में 30 लाख किसानों को सोलर पम्प दिये जायेंगे। वित्त आयोग के अध्यक्ष अरविन्द पनगढ़िया ने कहा कि बड़े राज्यों के विकास के बिना देश का विकास नहीं हो सकता। उन्होंने कहा कि कृषि के क्षेत्र में उपलब्धियों के साथ औदयोगिक प्रगति भी जरूरी है। बैठक में प्रदेश मंत्रीगण और वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल हुए।