दिसम्बर 12, 2025 9:51 अपराह्न

printer

राज्यसभा सांसद सुधा मूर्ति ने दिल्ली में क्राफ्टकथा 2025 प्रदर्शनी का उद्घाटन किया

राज्यसभा सांसद सुधा मूर्ति ने आज नई दिल्ली में राष्ट्रीय हस्तशिल्प और विरासत सप्ताह 2025 समारोह के तहत प्रदर्शनी क्राफ्टकथा 2025 का उद्घाटन किया। कपड़ा मंत्रालय ने कहा कि इस प्रदर्शनी का उद्देश्य युवा कारीगरों को प्रोत्साहित करना और जमीनी स्तर पर शिल्प पारिस्थितिकी तंत्र को मजबूत कर देश की कला विरासत का उत्‍सव मनाना है।

 राष्ट्रीय हथकरघा विकास निगम तथा अखिल भारतीय कारीगर और शिल्प श्रमिक कल्याण संघ के सहयोग से आयोजित यह कार्यक्रम देश की विविध शिल्प परंपराओं, मास्टर कारीगरों और अद्वितीय हस्तनिर्मित उत्पादों को एकजुट करेगा। मंत्रालय ने कहा कि यह प्रदर्शनी शिल्प प्रेमियों, खरीदारों, डिजाइनरों, छात्रों और आम लोगों के लिए 17 दिसम्‍बर तक सुबह 11 बजे से रात 8 बजे तक हथशिल्प हाट में खुली रहेगी।