फ़रवरी 5, 2026 6:11 अपराह्न

printer

राज्यसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने राष्‍ट्रपति के अभिभाषण पर धन्‍यवाद प्रस्‍ताव पर राज्‍यसभा में अपने जवाब की शुरूआत की। अभिभाषण पर चर्चा का उत्तर देते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि विकसित भारत के लक्ष्‍य की दिशा में देश ने तेजी से प्रगति की है। राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने 28 जनवरी को संसद के दोनों सदनों की संयुक्‍त बैठक को संबोधित किया था।

    चर्चा में भाग लेते हुए भारतीय जनता पार्टी की माया नारोलिया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के नेतृत्‍व में देश 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्‍य की दिशा में लगातार आगे बढ रहा है। उन्‍होंने कहा कि आज स्‍वास्‍थ्‍य सेवाएं एक लाख से अधिक आयुष्‍मान आरोग्‍य मंदिर के माध्‍यम से देश के गांवों तक पहुंच चुकी हैं। किसानों को सरकार की मुख्‍य प्राथमिकता बताते हुए माया नारोलिया ने कहा कि प्रधानमंत्री किसान सम्‍मान निधि योजना के अंतर्गत लगभग चार लाख करोड़ रुपये किसानों के बैंक खातों में सीधे जमा किये गये हैं। उन्‍होंने कहा कि भारत का अनाज उत्‍पादन तीन सौ तीस मिलियन टन से ऊपर जा चुका है। देश विश्‍व में चावल का सबसे बड़ा उत्‍पादनकर्ता बन चुका है।

    आम आदमी पार्टी के संदीप कुमार पाठक ने आरोप लगाया कि देश में सभी संस्‍थानों का दुरुपयोग किया जा रहा है। तेलुगु देशम पार्टी के के. आर. सुरेश ने कहा कि वस्‍तु और सेवाकर में किये गये सुधार सराहनीय हैं। उन्‍होंने कहा कि गरीबी से चौबीस करोड से अधिक नागरिकों को उबारना और जल जीवन मिशन के अंतर्गत नल से जल का कनेक्‍शन प्रदान किया जाना सराहनीय है। अन्‍य राजनीतिक दलों के सदस्‍यों ने भी चर्चा में भाग लिया।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला