फ़रवरी 3, 2026 4:03 अपराह्न

printer

राज्यसभा में धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा पुनः शुरू

राज्यसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा पुनः शुरू हो गई है। यह प्रस्ताव कल मनोनीत सांसद सी. सदानंदन मास्टर ने प्रस्तुत किया था। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने 28 जनवरी को दोनों सदनों की संयुक्त बैठक को संबोधित किया था। दोपहर 2 बजे जब लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा शुरू हुई, तो विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने बोलना शुरू किया।

उन्होंने एक बार फिर पूर्व सेना प्रमुख एम.एम. नरवणे के अप्रकाशित संस्मरण का हवाला दिया। पीठासीन अधिकारी कृष्ण प्रसाद टेनेटी ने इस भाषण पर आपत्ति जताते हुए कहा कि अध्यक्ष ने इस पर कल ही निर्णय दे दिया था। उन्होंने अन्य सूचीबद्ध सांसदों को धन्यवाद प्रस्ताव पर बोलने के लिए आमंत्रित किया।

इसके बाद विपक्षी सांसद वेल में आ गए और नारेबाजी शुरू कर दी। इससे सदन की कार्यवाही बाधित हुई और लोकसभा को दोपहर 3 बजे तक के लिए स्थगित करना पड़ा।