दिसम्बर 11, 2025 1:40 अपराह्न

printer

राज्यसभा ने दीपावली को यूनेस्को की अमूर्त सांस्कृतिक विरासत सूची में शामिल किए जाने की सराहना की

राज्यसभा ने दीपावली को यूनेस्को की अमूर्त सांस्कृतिक विरासत सूची में शामिल किए जाने की आज सराहना की।

राज्यभा के सभापति सी.पी.राधाकृष्णन ने कहा कि यह देश के लिए अत्यंत गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि दीपावली केवल एक त्योहार नहीं बल्कि अंधकार पर प्रकाश और अज्ञान पर ज्ञान की विजय का प्रतीक है।

श्री राधाकृष्णन ने कहा कि दीपावली भारत की 16वीं धरोहर है जिसे इस सूची में शामिल किया गया है।

उन्होंने आशा व्यक्त की कि यह उपलिब्ध देश की समृद्ध विरासत और परंपराओं को संरक्षित और बढ़ावा देने तथा इसे मनाने के लिए लोगों को प्रेरित करेगी।