दस राज्यों में राज्यसभा की 37 सीट के लिए नामांकन पत्र भरने का काम कल समाप्त हो जाएगा। इनमें छत्तीसगढ़ की दो सीट शामिल हैं। नामांकन पत्रों की जांच छह मार्च को होगी।
उम्मीदवार नौ मार्च तक नाम वापस ले सकते हैं। इन सीटों के लिए मतदान 16 मार्च को होगा और परिणाम उसी दिन घोषित कर दिए जाएंगे। भारतीय जनता पार्टी ने छत्तीसगढ़ से लक्ष्मी वर्मा को उम्मीदवार बनाया है।