मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

अक्टूबर 2, 2023 4:53 अपराह्न | Jharkhand | रांची

printer

राज्यभर में लगातार हो रही बारिश से जनजीवन हुआ प्रभावित

रांची समेत राज्यभर में लगातार हो रही बारिश से जनजीवन प्रभावित हो गया है। इस दौरान वज्रपात, डूबने और दीवार गिरने से दबने की घटना में अलग- अलग जगहों पर 8 लोगों की मौत हो गई है। बारिश के साथ वज्रपात से जामताड़ा जिले के नारायणपुर थाना क्षेत्र में कल चंदाडीह- लखनपुर गांव के समीप मैदान में तंबू लगाकर रह रहे एक ही परिवार की 1 महिला सहित 3 बच्चों की मौत हो गई। ये परिवार खानाबदोश है जो कुछ दिनों पूर्व यहां आकर रह रहा था। इधर बोकारो जिले में पिछले 24 घंटे से हो रही मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया है। जिले के ग्रामीण क्षेत्रों का हाल और भी बुरा है। दर्जनों कच्चे घर ढह गए हैं। चास मुफस्सिल थाना क्षेत्र के धोबनी गांव में एक कच्चे घर की दीवार गिर गई। इस हादसे में  मिट्टी के मलबे में दबकर 1 बच्ची की मौत हो गई। वहीं पलामू के नौडीहा में तालाब में डूबने से 2 बहनों की मौत हो गई है। रांची में भी 1 युवक की नाले में बह जाने से मौत हो गई। मौसम विभाग ने अगले 3 दिनों तक राज्य के कई हिस्सों में येलो अलर्ट जारी किया है।