राज्यभर में रैबीज के प्रति लोगों को जागरुक करने तथा बचाव को लेकर एक सप्ताह तक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अभियान निदेशक अबु इमरान ने बताया कि इस दौरान आंगनबाड़ी केंद्रों तथा सभी अस्पतालों में पशु टीकाकरण और निःशुल्क रैबीज क्लिनिक के आय़ोजन समेत विभिन्न कार्यक्रम आय़ोजित किए गए। उन्होंने बताया कि रेबीज कंट्रोल प्रोग्राम के तहत रांची, जमशेदपुर, धनबाद तथा बोकारो मे मल्टी सेक्टोरल टास्क फोर्स का गठन किया जा रहा है।
Site Admin | सितम्बर 29, 2024 3:34 अपराह्न
राज्यभर में रैबीज के प्रति लोगों को जागरुक करने तथा बचाव को लेकर चलाया जा रहा है विशेष अभियान