जुलाई 5, 2024 8:31 अपराह्न

printer

राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन से आज विधायक डॉक्टर लंबोदर महतो ने राज भवन में मुलाकात की

राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन से आज विधायक डॉक्टर लंबोदर महतो ने राज भवन में मुलाकात की। इस दौरान महतो ने विभिन्न विषयों से संबंधित ज्ञापन राज्यपाल को सौंपा। राज्यपाल को दिए गए ज्ञापन में बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय और धनबाद के पर्जन्य बी.एड कॉलेज से संबंधित विषयों को रखा। साथ ही राजकीय डिग्री महाविद्यालय, गोमिया में झारखंड ओपन यूनिवर्सिटी का अध्ययन केंद्र स्थापित करने और गोमिया, कसमार और पेटरवार प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों को उत्क्रमित करने के लिए पहल करने का आग्रह किया।