मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
Listen to live radio

जनवरी 11, 2025 4:25 अपराह्न

printer

राज्यपाल संतोष गंगवार ने रांची में भारतीय इतिहास लेखन में महिला विमर्श विषय पर दो दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन का शुभारंभ किया

राज्यपाल संतोष गंगवार ने रांची में भारतीय इतिहास लेखन में महिला विमर्श विषय पर दो दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन का शुभारंभ किया। राँची विश्वविद्यालय के आर्यभट्ट सभागार में आयोजित कार्यक्रम मे राज्यपाल ने कहा कि भारत के इतिहास में महिलाओं का योगदान अद्वितीय और प्रेरणादायक रहा है। सावित्रीबाई फुले, रानी लक्ष्मीबाई और झारखंड की वीर नायिकाएँ, जैसे फूलो-झानो, इस बात के प्रतीक हैं कि महिलाओं ने हमेशा समाज को दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। माननीय राज्यपाल महोदय ने कहा कि इन महान महिलाओं के योगदान को इतिहास में उचित स्थान दिलाना हमारी जिम्मेदारी है।