राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार जन संवाद कार्यक्रम के तहत आज देवघर पहुंचे। जिले के मनोहरपुर प्रखंड के नया चितकाठ पंचायत भवन में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने ग्रामीणों का आह्वान किया कि वे आने वाले विधानसभा चुनाव में जवाबदेही वाली सरकार चुनें। कार्यक्रम के दौरान राज्यपाल ने कई जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभुकों के बीच परिसंपत्तियों का भी वितरण किया। मौके पर स्थानीय विधायक नारायण दास समेत कई अधिकारी और जन प्रतिनिधि मौजूद थे।
Site Admin | सितम्बर 9, 2024 8:46 अपराह्न
राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार जन संवाद कार्यक्रम के तहत देवघर पहुंचे