मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

मई 20, 2025 8:03 अपराह्न

printer

राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बिनोद बिहारी महतो की आदमकद प्रतिमा का अनावरण किया

धनबाद में बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय में राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने संयुक्त रूप से बिनोद बिहारी महतो की आदमकद प्रतिमा का अनावरण किया। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर राम कुमार सिंह, मंत्री सुदीव्य कुमार सोनू, और कई सांसद और विधायक उपस्थित थे। मौके पर राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने बिनोद बिहारी महतो को युग पुरुष बताया और उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा के महत्व पर जोर दिया।

मौके पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बताया कि यह विश्वविद्यालय झारखंड आंदोलन के अगुवा रहे विनोद बिहारी महतो को समर्पित है। उन्होंने कहा-झारखंड में आंदोलनकारियों को उचित सम्मान दिया जाएगा।