दीपावली पर राज्यपाल ने अपने संदेश में कहा कि दीपावली का त्योहार सभी के जीवन को प्रकाशमान करता है। यह पर्व बुराई पर अच्छाई और अंधेरे पर प्रकाश की विजय का संदेश देता है। उन्होंने आशा व्यक्त करते हुए कहा कि यह त्योहार प्रदेशवासियों के जीवन में अपार खुशियां लाएगा।
नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने सभी प्रदेश वासियों को दीपावली की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि सभी प्रदेशवासियों के लिए यह दीपावली प्रसन्नता और संपन्नता लेकर आए। सभी प्रदेशवासी स्वस्थ एवं समृद्ध हों, ऐसी वह ईश्वर से कामना करते हैं। यह दीपावली बाकी दीपावली से अलग और ऐतिहासिक है। पांच सौ साल के लंबे संघर्षों के बाद भगवान श्रीराम बाल रूप में अपने जन्मस्थान अयोध्या में जन्मभूमि मंदिर में विराजमान हुए हैं।
रामलला के अपने मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के बाद की यह पहली दीपावली है। यह दीपावली मनाने का सौभाग्य पीढ़ियों बाद प्राप्त हुआ है। वे सौभाग्यशाली हैं कि उन्होंने रामलला की प्राण प्रतिष्ठा देखी और अब प्राण प्रतिष्ठा के बाद की पहली दीपावली मनाने का सौभाग्य प्राप्त हो रहा है।